खास बातें
- राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स को जून तिमाही के दौरान 3.96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 80 फीसदी कम है।
Mumbai: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) को जून, 2011 में समाप्त तिमाही के दौरान 3.96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 80 फीसदी कम है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 19.78 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री करीब 10 फीसदी की वृद्धि के साथ 868.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 791.34 करोड़ रुपये थी।