खास बातें
- आरबीआई का कहना है कि किसान फसल की कटाई के बाद छह महीने अतिरिक्त समय तक कर्ज पर ब्याज सब्सिडी का लाभ ले सकेंगे।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का कहना है कि किसान फसल की कटाई के बाद छह महीने अतिरिक्त समय तक कर्ज पर ब्याज सब्सिडी का लाभ ले सकेंगे।
आरबीआई ने कहा, ‘‘किसानों की ओर से दिखाई गई चिंता कम करने और भंडारण को बढ़ावा देने के मकसद से छह महीने का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है।’’ मौजूदा समय में किसानों के लिए फसल की कटाई से पहले कर्ज पर सब्सिडी के साथ ब्याज दर सात फीसदी है।