बड़ी कंपनियों की उधारी पर रिजर्व बैंक की निगाह : रघुराम राजन

बड़ी कंपनियों की उधारी पर रिजर्व बैंक की निगाह : रघुराम राजन

रघुराम राजन (फाइल तस्वीर)

कोलकाता:

भारतीय रिजर्व बैंक की बड़ी कंपनियों की उधारी पर निगाह है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कोलकाता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक एक डेटाबेस मेनटेन कर रहा है, जिसे बैंकों के साथ साझा किया जा रहा है, ताकि बड़े कॉरपोरेट घरानों तथा 'अति उधारी' को टाला जा सके।

उन्होंने यहां प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी में कहा, संतुलन की जरूरत है। थोड़ा कर्ज तो अच्छा है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। दिक्कतों से बचने के लिए ज्यादा उधारी से बचें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक के पास बड़े कर्जदारों का डेटाबेस है, जिनकी उधारी के बारे में जानकारी बैंकों से साझा की जाती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com