यह ख़बर 01 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रोकें साइबर अपराध'

खास बातें

  • रिजर्व बैंक ने बैंकिंग क्षेत्र में साइबर अपराध से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी के बेहतर इस्तेमाल करने की वकालत की।
हैदराबाद:

रिजर्व बैंक ने बैंकिंग क्षेत्र में साइबर अपराध से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी के बेहतर इस्तेमाल तथा मजबूत तरीके से कानून लागू करने की मंगलवार को वकालत की। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर आनंद सिन्हा ने प्रौद्योगिकी पर आयोजित एक सेमिनार में कहा, ..यह संभव है कि कंप्यूटर से जुड़े अपराधों को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सके। लेकिन इसे सार्वजनिक शिक्षा, मजबूती से कानून को लागू कर तथा प्रभावी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर कम किया जा सकता है..। सिन्हा ने बैंक प्रबंधकों से कंप्यूटर संबंधी अपराधों पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी अपनाने का अनुरोध किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com