यह ख़बर 26 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पीएम ने मंत्रियों का समूह क्यों नहीं बनाया : राजा

खास बातें

  • राजा ने नई चाल चलते हुए पूछा है कि 2-जी घोटाले की जांच के लिए प्रधानमंत्री ने मंत्रियों का समूह क्यों नहीं बनाया।
New Delhi:

2-जी घोटाले मामले में जेल की हवा खा रहे पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए राजा ने एक बार फिर अपनी चाल चली है। राजा ने पूछा है कि 2-जी घोटाले की जांच के लिए प्रधानमंत्री ने मंत्रियों का समूह क्यों नहीं बनाया। राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री उनके ऊपर थे और वो चाहते तो मंत्रीसमूह का गठन कर सकते थे हालांकि सुबह ही राजा ने अपने सोमवा के बयान से पलटी मारते हुए कहा था कि वो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम को फंसाना नहीं चाहते। राजा ने मीडिया पर आरोप लगाया कि उसने उनके बयान को तोड़−मरोड़कर पेश किया हालांकि वो अपने इस बयान पर अब भी कायम हैं कि वो एनडीए की नीति को आगे बढ़ा रहे थे। स्पेक्ट्रम बंटवारे के मामले में सोमवार को राजा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम को घसीटा था। राजा ने कहा कि स्पेक्ट्रम की बिक्री को प्रधानमंत्री की जानकारी में मंज़ूरी दी गई थी और डीबी रियल्टी को स्पेक्ट्रम बेचने पर तब के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी मंजूर दी थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com