खास बातें
- प्रणब ने कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था के आधार और संस्थाएं मजबूत हैं। हमारा ध्यान घरेलू उपभोग बढ़ाने पर है।"
नई दिल्ली: अमेरिका और यूरोप की अर्थव्यवस्था से आई नकारात्मक सूचनाओं के कारण भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आई जबर्दस्त गिरावट के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आश्वस्त किया कि वैश्विक हालात का देश पर सीमित प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था के आधार और संस्थाएं मजबूत हैं। हमारा ध्यान घरेलू उपभोग बढ़ाने पर है।" उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक ने पहले ही बयान जारी किए हैं और वैश्विक स्तर पर जी-20 देशों ने भी बयान जारी किए हैं। जी-20 देशों ने कहा है कि वैश्विक पूंजी बाजार में स्थिरता लाने के लिए वे मिलकर कदम उठाएंगे। गौरतलब है कि सोमवार को देश के प्रमुख शेयर बाजार बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही 500 से अधिक अंकों की गिरावट दर्ज की गई।