यह ख़बर 21 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पिछले साल की गई प्रणब मुखर्जी की जासूसी!

खास बातें

  • वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने पिछले साल 7 सितंबर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक चिट्ठी लिखकर जासूसी का शक जताया था।
New Delhi:

क्या देश के वित्तमंत्री की जासूसी की कोशिश की जा रही है वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने पिछले साल 7 सितंबर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक चिट्ठी लिखकर जासूसी का शक जताया था और उनके गुप्त तरीके से इस पूरे मामले की जांच कराने की गुज़ारिश की थी। इंडियन एक्सप्रेस अखबार में छपी खबर के मुताबिक वित्तमंत्री ने इस चिट्ठी में अपने मंत्रालय में 16 जगहों पर चिपकाने वाला पदार्थ मिलने की बात कही थी। इन जगहों में वित्तमंत्री का दफ्तर, उनके सलाहकार ओमिता पॉल का दफ्तर, उनके निजी सचिव मनोज पंत का दफ्तर और दो कॉन्फ्रेंस रूम शामिल थे जहां वित्तमंत्री मीटिंग किया करते हैं हालांकि वित्त मंत्री ने इस चिट्ठी में ये भी कहा कि इन जगहों पर कोई माइक्रोफ़ोन या रिकॉर्डर नहीं मिला है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com