यह ख़बर 07 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारत के प्रति आशावान रहें एफआईआई : प्रणब

खास बातें

  • वित्त मंत्री ने विदेशी निवेशकों से भारत के विकास के प्रति आशावादी रुख अपनाने और शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव से विचलित नहीं होने की गुजारिश की है।
नई दिल्ली:

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने विदेशी निवेशकों से भारत के विकास के प्रति आशावादी रुख अपनाने और शेयर बाजारों में अल्प अवधि के उतार-चढ़ाव से विचलित नहीं होने की गुजारिश की है। मुखर्जी ने यहां 30 से अधिक भारतीय एवं विदेशी संस्थागत निवेशकों से मुलाकात की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, बैठक के दौरान मुखर्जी ने संस्थागत निवेशकों से आशावादी रहने और भारत की अर्थव्यवस्था एवं इसके निष्पादन के प्रति दीर्घकालीन रुख अपनाने एवं अल्पकालिक आंकड़ों से विचलित नहीं होने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी के वित्तीय सुधारों की पहल की जा चुकी है। चालू वर्ष में अभी तक विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय बाजारों में 14,260 करोड़ रुपये या 3.2 अरब डॉलर लगा चुके हैं। हालांकि ज्यादातर निवेश ऋण प्रतिभूतियों में किए गए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com