ADVERTISEMENT

जल्द 12 अरब डॉलर की परियोजना पर काम शुरू करेगी पॉस्को : ओडिशा

दक्षिण कोरिया की इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कंपनी पॉस्को जगतसिंहपुर की 12 अरब डॉलर (50,000 करोड़ रपये से अधिक) की परियोजना जल्द काम शुरू कर सकती है। ओडिशा सरकार ने कहा है कि समूची 2,700 एकड़ जमीन का हस्तांतरण जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी11:13 AM IST, 21 Jul 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

दक्षिण कोरिया की इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कंपनी पॉस्को जगतसिंहपुर की 12 अरब डॉलर (50,000 करोड़ रपये से अधिक) की परियोजना जल्द काम शुरू कर सकती है। ओडिशा सरकार ने कहा है कि समूची 2,700 एकड़ जमीन का हस्तांतरण जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

विश्व की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी आर्सेलरमित्तल द्वारा ओडिशा की 12 अरब डॉलर की परियोजना और कर्नाटक में पॉस्को की 6 अरब डॉलर की परियोजना से हटने के कुछ दिन बाद ही यह बयान आया है।

ओडिशा के इस्पात और खान मंत्री रजनी कांत सिंह ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि पॉस्को परियोजना पर जल्द ही काम शुरू करेगा। राज्य सरकार ने परियोजना के पहले चरण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया है और जल्दी ही इसे शेष करीब 1,000 एकड़ जमीन दी जाएगी।’’

पॉस्को को परियोजना के पहले चरण में काम शुरू करने के लिए 2,700 एकड़ जमीन की जरूरत है। ओड़िशा सरकार ने उसे 1,700 एकड़ जमीन पहले ही हस्तांतरित कर दी है। सिंह ने कहा कि राज्य सरकार इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कंपनी के साथ पूरा सहयोग कर रही है।

पॉस्को के एक अधिकारी ने कहा कि सरकार के पूरी 2,700 एकड़ जमीन सौंपने के बाद परियोजना पर काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि यदि सबकुछ योजना के मुताबिक होता है तो परियोजना का पहला चरण 2018 में चालू हो जाएगा। दूसरा चरण, पहले चरण के पूरा होने के तीन साल बाद और तीसरा चरण इसके तीन साल बाद पूरा होगा।

इस्पात मंत्रालय के एक अधिकारी ने भी कहा कि सरकार चाहती है कि लंबे समय से लटकी हुई यह परियोजना आगे बढ़े।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT