खास बातें
- पोस्को की इस्पात परियोजना स्थल पर काम रविवार को स्थानीय युवाओं के धरने के कारण बाधित हुआ और बाद में अधिकारियों के बाद इसे जारी रखा जा सका।
भुवनेश्वर: पोस्को की इस्पात परियोजना स्थल पर काम रविवार को स्थानीय युवाओं के धरने के कारण बाधित हुआ और बाद में अधिकारियों के बाद इसे जारी रखा जा सका। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पोलंगा :गडकूजंग: में प्रस्तावित परियोजना की चारदीवारी बनाई जा रही थी कि बड़ी संख्या में युवाओं ने वहां पहुंच कर धरना दिया और काम रुक गया। युवा अपनी मांगों को पूरा नहीं करने का विरोध जता रहे थे। उच्च अधिकारियों के हस्तेक्षप के बाद युवा धरना समाप्त करने को राजी हुए और काम फिर शुरू हो सका। अधिकारियों का कहना है कि अब काम सामान्य ढंग से चल रहा है।