यह ख़बर 13 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ओडिशा में पोस्को प्लांट के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

खास बातें

  • ओडिशा में पोस्को स्टील प्लांट के खिलाफ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां ज़मीन लिए जाने के खिलाफ हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
भुवनेश्वर:

ओडिशा में पोस्को स्टील प्लांट के खिलाफ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्टील प्लांट के लिए ज़मीन लिए जाने के खिलाफ हजारों लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य सरकार ने किसानों की जमीन पर स्टील फैक्टरी लगाने की इजाज़त दे दी है लेकिन किसान अपनी ज़मीन छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। गोविंदपुर गांव में अधिकारियों और पुलिस को घुसने नहीं देने के लिए किसानों ने रविवार को जमीन पर लेटकर विरोद किया। इन लोगों में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उधर, ओडिशा सरकार को केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है। पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि उम्मीद है कि राज्य सरकार फॉरेस्ट क्लियरेंस को जबरदस्ती ज़मीन लिए जाने का लाइसेंस नहीं समझेगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com