खास बातें
- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को कहा कि देश को कम कार्बन उत्सर्जन वाली अर्थव्यवस्था बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को कहा कि देश को कम कार्बन उत्सर्जन वाली अर्थव्यवस्था बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही बनने वाला राष्ट्रीय पर्यावरण मूल्यांकन और निगरानी प्राधिकरण परियोजनाओं को पर्यावरण मंजूरी देने की प्रक्रिया में बदलाव करेगा। प्रधानमंत्री 'ग्लोबल एनवॉरमेंट एंड डिजास्टर मैनेजमेंट : लॉ एंड सोसाइटी' सम्मेलन के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण सुरक्षा की स्थिति दो दशक पहले की स्थिति से बेहतर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पर्यावरण सम्बंधी कानूनों को मजबूत किया है और एक विशेष पर्यावरण न्यायाधिकरण बनाने सम्बंधी कानून से भी मदद मिलेगी, क्योंकि इससे अदालत पर दबाव कम होगा। सम्मेलन में भारत के प्रधान न्यायाधीश एसएच कपाड़िया भी मौजूद थे। उन्होंने अवैध खनन में हो रही वृद्धि पर चिंता जताते हुए इस क्षेत्र को विनियमित किए जाने की जरूरत बताई।