यह ख़बर 29 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

गूगल ने भी की सोशल नेटवर्किंग साइट की घोषणा

खास बातें

  • गूगल ने फेसबुक को टक्कर देने के लिए गूगल प्लस नाम से साइट लाने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन नेटवर्किंग को और वास्तविक बनाना है।
न्यूयार्क:

ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल ने इंटरनेट पर बेहद लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को टक्कर देने के लिए गूगल प्लस नाम से एक साइट लाने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन नेटवर्किंग को और वास्तविक बनाना है। गूगल इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष विक गुंदोतरा ने कहा कि मेरा मानना है कि लोग बहुत जीवंत तरीके से संपर्क करते हैं, लेकिन उपलब्ध ऑनलाइन साधन हमें बहुत कठोर सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध सोशल नेटवर्किंग साधनों के जरिये छोटे समूहों के बीच चुनिंदा सूचनाएं साझा करने में मुश्किल होती है। वर्तमान सोशल नेटवर्किंग साइट बारीकियों की इजाजत नहीं देते। लोग अपनी सोशल नेटवर्किंग में ऐसी बारीकियां चाहते हैं, क्योंकि इंटरनेट के जरिये संपर्क कायम करने वाले इसके जरिये अपने तमाम मित्रों से संपर्क में रहते हैं। उदाहरण के लिए फेसबुक इस्तेमाल करने वाले लोग अपनी स्थिति अपडेट को अपने मि़त्रों के छोट समूह तक ही सीमित रखना चाहते हैं, ताकि उनके सहकर्मी उनके अकाउंट पर लगी पार्टी फोटो न देख सकें या उनके अभिभावक उस पर की गई इश्कबाजी वाली टिप्पणियां न देखें।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com