यह ख़बर 15 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पेट्रोल के दाम गिरने और डीजल के दाम बढ़ने के आसार

खास बातें

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 1.50 रुपये प्रति लिटर की दर से कमी करने का मन बनाया है, वहीं डीजल के दामों में सब्सिडी को कम करते हुए बाजार के मूल्य में 40-50 पैसे प्रति लिटर की बढ़ोतरी की जा
नई दिल्ली:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 1.50 रुपये प्रति लिटर की दर से कमी करने का मन बनाया है, वहीं डीजल के दामों में सब्सिडी को कम करते हुए बाजार के मूल्य में 40-50 पैसे प्रति लिटर की बढ़ोतरी की जा सकती है।

अंतरराष्ट्रीय पेट्रोलियम बाजार में तेल के दामों में तेज गिरावट के बाद पेट्रोल के दाम घटाने की तैयारी हो गई है। सरकार ने जनवरी में डीजल मूल्य नीति के बारे में जो निर्णय लिया था, उसके तहत इसके दामों में प्रतिमाह थोड़ी-थोड़ी (लगभग पचास पैसे) की वृद्धि की जाती रहेगी, जब डीजल की बिक्री पर सरकारी कंपनियों को होने वाली प्रति लिटर करीब 11 रुपये की राजस्व हानि बराबर नहीं हो जाती। सूत्रों ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में संशोधन की घोषणा जल्द हो सकती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com