खुशखबरी : पेट्रोल 49 पैसे और डीजल 1.21 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता

नई दिल्ली:

पेट्रोल आज दिल्ली में मध्य रात्रि से 49 पैसे प्रति लीटर और डीजल एक रुपया 21 पैसे सस्ता हो गया। सरकारी तेल कम्पनियों ने बुधवार को इस कटौती का ऐलान किया। राज्यों में वहां के करों के अनुसार कटौती होगी।

पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में करीब नौ फीसदी की गिरावट हुई है और इसी वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने का फैसला किया गया है, 26 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 59.19 डॉलर प्रति बैरल थी जो 30 मार्च को घटकर 53.81 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद 28 फरवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया था।

इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 60 रुपये प्रति लीटर और डीजल 28.50 रुपये प्रति लीटर की दर से बिकेगा।