यह ख़बर 15 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे का इजाफा

खास बातें

  • पेट्रोल मध्यरात्रि से प्रति लीटर 35 पैसे महंगा हो जाएगा। उद्योग के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में मध्यरात्रि से पेट्रोल 67.56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
नई दिल्ली:

पेट्रोल मध्यरात्रि से प्रति लीटर 35 पैसे महंगा हो जाएगा। उद्योग के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में मध्यरात्रि से पेट्रोल 67.56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

वैट अथवा स्थानीय करों की अलग-अलग दरें होने से पेट्रोल की कीमतें भी अलग-अलग होंगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीते साल नवंबर के बाद से पहली बार पेट्रोल की कीमत में इजाफा किया गया है। अक्टूबर और नवंबर में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 56 पैसे और 95 पैसे की कटौती की गई थी।