Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के आज के भाव जारी, जानें लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price: देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित किए जाते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं.

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल  के आज के भाव जारी, जानें लेटेस्ट रेट

बीते मई में सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी, तभी से कीमतों में इजाफा नहीं किया है.

नई दिल्ली:

Fuel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर सुबह तेल कंपनियों द्वारा जारी की जाती हैं और आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है. दरअसल 21 मई को केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने का ऐलान किया गया था. जिसके बाद इनके दामों में कमी आई और तभी से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का आज क्या भाव चल रहा है.

पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट

शहरपेट्रोलडीज़ल
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
नोएडा96.7989.96
लखनऊ96.7989.76
पटना107.2494.04
जयपुर108.4893.72
स्रोत : इंडियन ऑयल

चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित किए जाते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. अच्छी बात है कि आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा.

वहीं विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में शनिवार को कटौती की गई है. विमान ईंधन की कीमत में 2.2 प्रतिशत की कटौती हुई है, जो अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट को दर्शाती है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, एटीएफ के दाम में 3,084.94 रुपये प्रति किलोलीटर या 2.2 प्रतिशत की कटौती करके इसे 1,38,147.93 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया गया है. 

बता दें कि विमान संचालन में ATF पर होने वाले खर्च की हिस्‍सेदारी 40 फीसदी होती है. जिसके कारण एटीएफ में वृद्धि से हवाई टिकट के दामों पर असर पड़ता है और टिकटें महंगी होती हैं.  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बीच जून महीने में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में 16 फीसदी की वृद्धि की गई थी. इससे देशभर में एटीएफ के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे.
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

VIDEO: बुर्कापाल हमले में 121 आदिवासी निर्दोष करार, दंतेवाड़ा की NIA कोर्ट का फैसला