विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी, 81.79 प्रतिशत हुए पास

BSEB Matric Result Out 2206: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी. यहां जानें कैसे रोल नंबर और रोल कोड के जरिए अपना मैट्रिक रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करें. डायरेक्ट लिंक और पूरी जानकारी यहां उपलब्ध है.

Bihar Board 10th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी,  81.79 प्रतिशत हुए पास
इस साल मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. आंकड़ों के लिहाज से देखें तो छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही.

Bihar Board Matric Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) के वार्षिक परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं. शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों की घोषणा की.

यह भी पढ़ें- Bihar Board Result 2026: Blockchain Technology से जारी हो रहा है बिहार बोर्ड रिजल्ट, जानिए क्या है ये

Bihar Board 10th Result 2026 OUT : कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आर बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर biharboardonline.bihar.gov.in जाइए.
  • इसके बाद होमपेज पर BSEB 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करिए.
  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करिए.
  • इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करिए.
  • क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लीजिए और एक प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

Bihar Board Result 2026 online out: इन 4 वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं-

भारी ट्रैफिक के कारण कभी-कभी आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है। ऐसे में छात्र नीचे दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं:

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com
  • bseexam.com

शानदार रहा इस साल का परिणाम

इस साल मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. आंकड़ों के लिहाज से देखें तो छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही. कुल 7,85,726 छात्राओं और 7,26,961 छात्रों ने राज्य भर के 1699 केंद्रों पर अपनी किस्मत आजमाई थी. बोर्ड ने इस बार भी रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है.

Bihar Board 10th Result 2026 OUT : क्यूआर कोड से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट 2026

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com