खास बातें
- 2-जी घोटाले पर बनी लोक लेखा समिति की रिपोर्ट को लोकसभा अध्यक्ष ने मुरली मनोहर जोशी को वापस भेज दी है।
New Delhi: 2-जी घोटाले पर बनी लोक लेखा समिति की रिपोर्ट को लोकसभा अध्यक्ष ने मुरली मनोहर जोशी को वापस भेज दी है। लोकसभा अध्यक्ष ने लिखा है कि इस रिपोर्ट को कमेटी ने मान्यता नहीं दी थी। मुरली मनोहर जोशी लोक लेखा समिति के अध्यक्ष हैं। कमेटी की अंतिम बैठक में रिपोर्ट को लेकर काफी हंगामा हुआ था। डीएमके और कांग्रेस के सदस्यों ने रिपोर्ट का विरोध किया था जिसेक बाद मीटिंग आधे में ही छोड़कर मुरली मनोहर जोशी चले गए थे। लोक लेखा समिति के सदस्यों का कहना है कि यह एक गंभीर मसला है और इस बारे में सदस्यों से बात कर अंतिम फैसला लिया जाएगा।