खास बातें
- ओपेक के उत्पादन को मौजूदा स्तर पर बनाए रखने के निर्णय से एशियाई कारोबार में तेल की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सिंगापुर: अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी तथा पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के उत्पादन को मौजूदा स्तर पर बनाए रखने के निर्णय से एशियाई कारोबार में तेल की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूयॉर्क के मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड का भाव जुलाई डिलीवरी के लिए 8 सेंट्स बढ़कर 102.01 डालर बैरल रहा। इसी प्रकार, जुलाई डिलीवरी के लिए ही ब्रेंट नार्थ सी कच्चे तेल का भाव 33 सेंट्स बढ़कर 119.90 डॉलर हो गया। सिंगापुर स्थित फिलिप फ्यूचर्स के विशेषज्ञ केर चुंग यांग ने कहा अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी का असर कच्चे तेल के भाव पर पड़ा है। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के उत्पादन को मौजूदा स्तर पर बनाये रखने के निर्णय से भी कच्चे तेल के भाव में तेजी दर्ज की गई है। ओपेक ने बुधवार को तेल उत्पादन 2.48 करोड़ बैरल प्रतिदिन रखने का निर्णय किया है जो जनवरी 2009 के स्तर के बराबर है।