यह ख़बर 07 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई बाजार में तेल का भाव गिरा

खास बातें

  • तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक द्वारा आपूर्ति बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच एशियाई बाजार में तेल के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।
सिंगापुर:

तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक द्वारा आपूर्ति बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच एशियाई बाजार में तेल के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। जुलाई डिलीवरी के लिए न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड का भाव 52 सेंट्स गिरकर 98.49 डॉलर बैरल रहा। इसी प्रकार, जुलाई महीने की डिलीवरी के लिए ब्रेंट नार्थ सी क्रूड का भाव 41 सेंट घटकर 114.07 डॉलर बैरल रहा। फिलीप फ्यूचर्स के जिंस विश्लेषक केर चुंग यांग ने कहा कि सउदी अरब समेत कुछ देश उत्पादन बढ़ाकर कीमत को नीचा रखना चाहते है। हालांकि ईरान और वेनेजुएला उत्पादन नहीं बढ़ाना चाहते और कीमत को ऊंचा रखना चाहते हैं। 12 सदस्यीय ओपेक की बैठक बुधवार को वियना (ऑस्ट्रिया) में होने वाली है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com