यह ख़बर 06 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एशिया में तेल की कीमत का मिलाजुला रुख

खास बातें

  • वियना में इस सप्ताह होने वाली तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक की बैठक से पूर्व तेल की कीमत का मिलाजुला रुख रहा।
सिंगापुर:

वियना में इस सप्ताह होने वाली तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक की बैठक से पूर्व तेल की कीमत का मिलाजुला रुख रहा। न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड की कीमत 8 सेंट्स बढ़कर 100.30 डॉलर बैरल हो गई जबकि जुलाई डिलीवरी के लिये ब्रेंट नार्थ सी क्रूड की कीमत छह सेंट्स कम होकर 115.78 अमेरिकी डालर बैरल पहुंच गयी।पुर्विन एंड गेट्ज के उर्जा विश्लेषक विक्टर शुम ने कहा, ओपेके की बैठक बुधवार को होनी है..तेल के लिये यह महत्वपूर्ण बैठक है। 12 देशों के संगठन ओपेके की बुधवार को आस्ट्रिया की राजधानीय वियना में बैठक होगी। कच्चे तेल की उंची कीमत को लेकर वैश्विक आर्थिक वृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका के बीच यह बैठक हो रही है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com