खास बातें
- डॉलर की मजबूती तथा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को लेकर आशंका के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
लंदन: डॉलर की मजबूती तथा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को लेकर आशंका के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूयार्क का मुख्य अनुबंध वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट अगस्त महीने की डिलीवरी के लिये घटकर 92.67 डॉलर बैरल हो गई। बाद में इसमें थोड़ी वृद्धि हुई और 93.02 डॉलर प्रति बैरल रही। कल के मुकाबले यह 2.32 डॉलर कम है। इसी प्रकार, ब्रेंट नार्थ सी क्रूड का भाव अगस्त डिलीवरी के लिए 3.09 डॉलर घटकर 111.12 डॉलर बैरल रहा। विशेषज्ञों के अनुसार डालर की मजबूती तथा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को लेकर आशंका के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गयी है।