खास बातें
- अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन ने कहा है कि वर्ष 2011 में वैश्विक स्तर पर तेल की खपत में प्रतिदिन 17 लाख बैरल की वृद्धि होगी।
न्यूयॉर्क: अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन ने कहा है कि वर्ष 2011 में वैश्विक स्तर पर तेल की खपत में प्रतिदिन 17 लाख बैरल की वृद्धि होगी। मंगलवार को जारी एक समीक्षा में एजेंसी ने कहा है कि वर्ष 2012 में खपत में प्रतिदिन 16 लाख बैरल की वृद्धि होगी। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष अप्रैल के अंत में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई और नौ मई तक इसमें 10 फीसदी की कमी दर्ज की गई।