यह ख़बर 12 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिकी कंपनियां नौकरियां वापस लाएं : ओबामा

खास बातें

  • अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के लिए अमेरिकी कंपनियों को नौकरियां वापस स्वदेश लाने को कहा।
वाशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के लिए अमेरिकी कंपनियों को नौकरियां वापस स्वदेश लाने को कहा।

व्हाइट हाउस में ‘इनसोर्सिंग अमेरिकन जॉब‘ फोरम में कंपनियों से अमेरिका में निवेश करने का आह्वान करते हुए ओबामा ने कहा, ‘‘मैं उन कारोबारियों से यह अपील कर रहा हूं जो नौकरियां वापस नहीं लाए हैं और अमेरिका लोगों को नौकरी पर नहीं लगाया है।’’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ओबामा आगामी सप्ताहों में अमेरिकी कंपनियों को स्वदेश में निवेश करने और अमेरिकी लोगों को रोजगार में लगाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए नए उपायों की घोषणा करेंगे।