यह ख़बर 22 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

30 प्रतिशत कर दें करोड़पति : ओबामा

खास बातें

  • अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश में मध्य आय वर्ग के कर में कटौती करने और 10 लाख डॉलर से अधिक की सालाना आय वालों पर कम से कम 30 प्रतिशत कर लगाए जाने की वकालत की है।
वाशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश में मध्य आय वर्ग के कर में कटौती करने और 10 लाख डॉलर से अधिक की सालाना आय वालों पर कम से कम 30 प्रतिशत कर लगाए जाने की वकालत की है।

ओबामा ने मंगलवार को कहा, "कांग्रेस को बुफे नियम को एक हकीकत बनाने की आवश्यकता है। यह सामान्य विवेक की बात है। यदि आप साल में 10 लाख डॉलर से अधिक कमाते हैं तो आपको कम से कम 30 प्रतिशत कर अदा करनी चाहिए।"

बुफे नियम अरबपति निवेशक वारेन बुफे की शिकायत के बाद बना, जिन्होंने पिछले वर्ष कहा था कि उन पर उनके सचिव से कम कर लगाया गया है। ओबामा ने उन लोगों को धन्यवाद दिया, जिनके दबाव से कांग्रेस में डेमोक्रेट व रिपब्लिकन सांसदों के बीच 16 करोड़ कामगारों पर आयकर लगाने पर सहमति बनी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने छोटे एवं मध्यम व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने की भी आवश्यकता जताई। ओमाबा ने अमेरिकी नागरिकों से यह भी कहा कि वे अर्थव्यवस्था में सुधार तथा कामगार वर्ग की बेहतरी के लिए अपने प्रतिनिधियों पर दबाव बनाते रहें।