यह ख़बर 21 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एफडीआई के लिए आकर्षक जगह है अमेरिका : ओबामा

खास बातें

  • अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए अमेरिका एक आकर्षक जगह है।
वाशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए अमेरिका एक आकर्षक जगह है क्योंकि ताजा सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में एफडीआई से पिछले कई साल में नौकरियों की संख्या बढ़ी है। ओबामा ने कहा, हमारी मजबूत और खुली अर्थव्यस्था, सकारात्मक कार्यबल, अभिनव कार्यों और उद्यमिता की अनोखी संस्कृति, प्रसिद्ध कालेजों और विश्वविद्यालयों तथा व्यापार के माहौल के चलते विदेशी कंपनियों के निवेश के लिहाज से अमेरिका एक आकर्षक स्थान है। व्हाइट हाउस ने कहा कि आर्थिक सलाहकार परिषद की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एफडीआई में 2009 में आर्थिक संकट के वक्त आई गिरावट और बढ़ गई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com