नई दिल्ली:
दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में आने वाले लोगों को अब नि:शुल्क वाईफाई कनेक्टिविटी मिलेगी। दूरसंचार कंपनी टाटा डोकोमो ने इस बारे में नई दिल्ली नगरपालिक परिषद (एनडीएमसी) से हाथ मिलाया है। टाटा डोकोमो ने बयान में कहा, एनडीएमसी ने वाईफाई सेवा देने के लिए टाटा टेलीसर्विसेज से गठजोड़ किया है। इसके तहत राजधानी के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र के इनर और आउटर सर्किल में वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सेवा के तहत पहले 20 मिनट तक वाईफाई सुविधा मुफ्त होगी। उसके बाद लोगों के पास रिचार्ज कार्ड खरीदने का विकल्प होगा। यह रिचार्ज कार्ड 10 रुपये में 30 मिनट, 20 रुपये में 60 मिनट और 50 रुपये में 180 मिनट की वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराएगा।
यह भी पढ़ें
छठ पूजा पर दिल्ली से बिहार के लिए बस, पटना-गया-मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत 7 जिलों से 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
दिल्ली से पटना सिर्फ 11 घंटे में, लखनऊ, गाजीपुर, बक्सर, आरा तक कनेक्टिविटी, बन रहा 'महाएक्सप्रेसवे'
कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, चक्रवात अर्नब को लेकर अलर्ट, ठंड भी बढ़ेगी
इस सेवा का शुभारंभ करते हुए भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा, यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल भारत पहल के अनुरूप है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और कामकाज का संचालन बेहतर हो सकेगा।
टाटा डोकोमो पहले से यह सेवा कई सार्वजनिक क्षेत्रों में उपलब्ध करा रही है। इसमें टी3 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल है।
टाटा टेलिसर्विसिज के प्रबंध निदेशक एन. श्रीनाथ ने इस अवसर पर कहा, शहरी में डिजीटलीकरण की दिशा में सार्वजनिक वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराना हमारे लिए महत्वपूर्ण कदम है।