यह ख़बर 27 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नोकिया के सभी फोनों में होगी धन लेन-देन की सुविधा

खास बातें

  • नोकिया ने कहा है कि उसके सभी हैंडसेट में 'मोबाइल मनी' एप्लीकेशन होगा ताकि मोबाइल के जरिए धन लेन-देन किया जा सके।
नई दिल्ली:

नोकिया ने कहा है कि उसके सभी हैंडसेट में 'मोबाइल मनी' एप्लीकेशन होगा ताकि मोबाइल के जरिए धन लेन-देन किया जा सके। कंपनी का कहना है कि वह वित्तीय समावेष को बढावा देने के लिए यह पहल कर रही है। नोकिया के महाप्रबंधक (मोबाइल पेमेंट) गेरी सिंह ने बताया कि मोबाइल मनी के जरिए बिलों का भुगतान, धन स्थानांतरण, प्रीपेड सिम टापअप सहित अनेक सुविधाएं होंगी। कंपनी ने अपने नये हैंडसेट एक्स1-01 में यह सुविधा उपलब्ध करा दी है। फिलहाल भारती एयरटेल 'एयरटेल मनी' सेवा पेशकश कर रही है जो विभिन्न तरह के बिलों का भुगतान करने की सुविधा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com