खास बातें
- नोएडा अथॉरिटी ने नोएडा एक्सटेंशन की घटना से सबक लेते हुए सेक्टर 74 से 78 के मामले में किसानों की दो मांगें मान ली हैं।
नोएडा: नोएडा अथॉरिटी ने नोएडा एक्सटेंशन की घटना से सबक लेते हुए सेक्टर 74 से 78 के मामले में किसानों की दो मांगें मान ली हैं। इसके तहत किसानों की अधिग्रहित की गई जमीन का 5 फीसदी हिस्सा विकसित करके किसानों को दिया जाएगा और आबादी वाले इलाके को नियमित किया जाएगा। नोएडा अथॉरिटी के नए सीईओ बलविंदर कुमार ने 5 फीसदी विकसित जमीन का पेपर किसानों को एक हफ्ते में देने का वादा किया है। सोमवार को सोरखा और परथला गांवों के दौरा करने पहुंचे बलविंदर कुमार ने कहा कि जहां तक किसानों से ली गई ज़मीन का मुआवज़ा बढ़ाने की बात है तो उसका फैसला राज्य सरकार करेगी।