यह ख़बर 19 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारत में कोई आर्थिक मंदी नहीं : केंद्र

खास बातें

  • केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोई आर्थिक मंदी नहीं है। लेकिन फिर भी कच्चे पेट्रोलियम का वैश्विक मूल्य उच्च स्तर पर कायम है।
New Delhi:

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोई आर्थिक मंदी नहीं है। लेकिन फिर भी कच्चे पेट्रोलियम का वैश्विक मूल्य उच्च स्तर पर कायम है। वित्त राज्यमंत्री नमो नारायण मीना ने लोकसभा में सुरेश कुमार शेटकर के सवाल के लिखित जवाब में यह दावा किया। उन्होंने कहा, भारत में कोई आर्थिक मंदी नहीं छाई है। फिर भी कच्चे पेट्रोलियम का वैश्विक मूल्य उच्च स्तर पर कायम है। मीना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (जून 2011 तक) द्वारा वर्ष 2009 तथा 2010 के संबंध में उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए अनुमानित विकास दरें क्रमश: 2.8 प्रतिशत और 7.4 फीसदी तथा भारत के लिए क्रमश: 6.8 प्रतिशत और 10.4 प्रतिशत तथा भारत के लिए क्रमश: 8.2 प्रतिशत और 7.8 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 2011 और 2012 के संबंध में उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए ये पूर्वानुमान क्रमश: 6.6 प्रतिशत और 6.4 प्रतिशत तथा भारत के लिए क्रमश: 8.2 प्रतिशत तथा 7.08 प्रतिशत हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com