नई दिल्ली: बच्चों को पंचतंत्र, विक्रम-बेताल और मालगुडी डेज सहित कई लोकप्रिय कहानियों से परिचित कराने के लिए सदस्यता आधारित एक वीडियो ऐप 'नेक्सजीटीवी' ने सोमवार को अपना एक नया ऐप 'नेक्सजीटीवी किड्स' लांच किया।
युवा दर्शक अब कई नई कहानियां देख सकते हैं और इससे न केवल उनका मनोरंजन होगा, बल्कि यह उनके स्वस्थ बौद्धिक विकास में सहायक भी होगा।
'नेक्सजीटीवी' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभेष वर्मा ने अपने बयान में कहा, 'हमने बच्चों का मनोरंजन करने, प्रेरित करने और उन्हें शिक्षित करने वाली सभी चीजों को इकट्ठा किया है। बच्चे सुरक्षित माहौल में लोकप्रिय शो देख सकते हैं। अभिभावक भी आश्वस्त रहेंगे कि उनके बच्चे अच्छी संगति में हैं।'
यह ऐप 'गूगल प्ले स्टोर' और 'एप्पल आईट्यून्स' पर भी उपलब्ध है।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)