खास बातें
- टाटा की लखटकिया कार नैनो अब नेपाल पहुंच गई है। नेपाल में इस कार की कीमत भारतीय रुपये में करीब पांच लाख रुपये होगी।
New Delhi: टाटा की लखटकिया कार नैनो अब नेपाल पहुंच गई है। नेपाल में इस कार की कीमत भारतीय रुपये में करीब पांच लाख रुपये होगी जबकि नेपाली रुपये में ग्राहकों को इसके लिए करीब आठ लाख रुपये देना होगा। नेपाल में आयात शुल्क 200 फ़ीसदी है और इसी की वजह से भारत के मुक़ाबले नेपाल में नैनो की कीमत कई गुना अधिक बढ़ गई है। नेपाल में पहले से ही टाटा की इंडिका वी−2, इंडिका विस्टा, मांज़ा, सफ़ारी जैसी कारों की बिक्री हो रही है। श्रीलंका के बाज़ार में नैनो पहले ही अपने पैर जमा चुकी है और श्रीलंका में इसकी कीमत सवा नौ लाख रुपये है।