खास बातें
- नासकॉम ने कहा है कि आउटसोर्सिंग सेवा कारोबार की गति अच्छी है और चालू वित्तवर्ष में आईटी निर्यात की वृद्धि दर 16 से 18 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
बेंगलुरु: नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नासकॉम) ने कहा कि आउटसोर्सिंग सेवा कारोबार की गति अच्छी है और चालू वित्तवर्ष में आईटी निर्यात की वृद्धि दर 16 से 18 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। नासकॉम के अध्यक्ष सोम मित्तल ने कहा कि वृद्धि की गति अच्छी है...और चालू वित्तवर्ष में क्षेत्र की वृद्धि 16 से 18 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनवरी में भारतीय आईटी उद्योग ने 1,50,000 भर्ती की पेशकश की। अगर कंपनियों को व्यापार वृद्धि का विश्वास नहीं होता, तो वे इतनी बड़ी संख्या में रोजगार की पेशकश नहीं करते।