यह ख़बर 27 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एलएंडटी प्रमुख ने हजारे के आंदोलन का समर्थन किया

खास बातें

  • एएम नाइक ने अन्ना के आंदोलन की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा देश वही महसूस कर रहा है, जो 74 वर्षीय हजारे महसूस कर रहे हैं।
मुंबई:

लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एएम नाइक ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा देश वही महसूस कर रहा है, जो 74 वर्षीय हजारे महसूस कर रहे हैं। कंपनी की 66वीं सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए नाइक ने कहा, मैं उनको सलाम करता हूं। जो वह महसूस करते हैं, पूरा देश भी वहीं महसूस करता है। यह एक बड़ी बात है। नाइक ने कहा, हो सकता है कि एक अच्छा कानून आए या न आए, पर जो भी आएगा, वह देश के लिए अच्छा होगा। पर सब कुछ लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com