यह ख़बर 11 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नए उद्योग मॉडल को अपनाए कॉर्पोरेट घराने : मुकेश

खास बातें

  • अंबानी ने कहा, उद्योग घरानों को न केवल अपने शेयरधारकों या मालिकों के ट्रस्टी के रूप में कार्य करना होगा बल्कि उन्हें समाज का भी ध्यान रखना होगा।'
नई दिल्ली:

रिलायंस उद्योग के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने रविवार को भारतीय कॉर्पोरेट घरानों से नया उद्योग माडल अपनाने का आह्वान किया जिसमें देश के मूल्यों को बरकरार रखते हुए वित्तीय लाभ के साथ ही सामाजिक कल्याण भी हो। अंबानी ने कहा, उद्योग घरानों को न केवल अपने शेयरधारकों या मालिकों के ट्रस्टी के रूप में कार्य करना होगा बल्कि उन्हें समाज का भी ध्यान रखना होगा। उद्योगों का मूल्यांकन उससे होने वाली वित्तीय लाभ के साथ सामाजिक कल्याण से करना चाहिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com