देश में निवेश लाने के लिए मोदी सरकार हर कदम उठाने को तैयार : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने 51,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया था और चालू महीने में भी अब तक 5,600 करोड़ रुपये के वे लिवाल रहे हैं.

देश में निवेश लाने के लिए मोदी सरकार हर कदम उठाने को तैयार : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत के निजी उद्योग को प्रोत्साहित करने और समर्थन देने के लिए PLI जैसी योजनाएं शुरू की गईं...

नई दिल्ली:

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि हाल के महीनों में देश के पूंजी बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बहुत निवेश किया और नरेंद्र मोदी सरकार देश में अत्यधिक निवेश लाने के वास्ते हर कदम उठाने के लिए तैयार है.

निर्मला सीतारमण ने 'पोस्ट पैन्डेमिक : रिपर्पसिंग इंडिया' विषयवस्तु पर हीरो इंटरप्राइज़ के माइंडमाइन इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित दो-दिवसीय 15वें मांइडमाइन शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि वर्तमान में वैश्विक स्तर दुनियाभर के निवेशक भारत को निवेश के लिए बेहतर केंद्र मान रहे हैं और इसी का परिणाम है कि हाल के दिनों में शेयर बाज़ारों में तेज़ी आई है, जिससे खुदरा निवेशकों का भरोसा भी बाज़ार में बढ़ा है.

उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने 51,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया था और चालू महीने में भी अब तक 5,600 करोड़ रुपये के वे लिवाल रहे हैं.

वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार देश में निवेश लाने के लिए हर कदम उठाने को तैयार है. देश के निजी उद्योग को प्रोत्साहित करने और समर्थन देने के लिए पीएलआई जैसी योजनाएं शुरू की गईं और कर दरों में भी कटौती की गई है. उन्होंने कहा कि नीतियों का उन्नयन किया जाता है.

निर्मला सीतारमण ने उद्योग जगत से सवाल किया कि उन्हें विनिर्माण के क्षेत्र में आने से कौन रोक रहा है, जबकि अन्य देश भारत के विनिर्माण क्षेत्र में प्रवेश को लेकर काफी उत्सुक हैं. वित्तमंत्री ने उद्योग जगत से यह सवाल भी किया कि क्या उन्हें खुद पर भरोसा नहीं है.

--- ये भी पढ़ें ---
* PPF से बनें करोड़पति : रिटायरमेंट पर 2.26 करोड़ रुपये पाने के लिए करें निवेश
* PF क्या है - जानें प्रॉविडेंट फंड से जुड़े सभी सवालों के जवाब...
* ग्रेच्युटी क्या है, कैसे की जाती है कैलकुलेट – सब कुछ जानें

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

VIDEO: घर किराये पर GST को लेकर सरकार ने दिया स्‍पष्‍टीकरण