3 पुल, 35 घर बहे... नेपाल में फिर अचानक आया सैलाब, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • 1:19
  • प्रकाशित: अक्टूबर 11, 2026

नेपाल में आज सुबह 11 अक्टूबर 2026 को करीब 4:00 से 4:35 बजे के बीच गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक भारी फ्लैश फ्लड आ गया. गोरखा के CDO धरमेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह 4:35 पर उन्हें बड़ी बाढ़ की सूचना मिली. बाढ़ चुमनुब्री गाउंपालिका-6 से आई थी. स्थानीय प्रशासन और चुमनुब्री के अध्यक्ष निमा लामा के अनुसार, लोकपा और चुम्लिंग के बीच स्यार / चुम्के खोला और सिउरीबास के ऊपर ड्राई लैंडस्लाइड से नदी ब्लॉक हो गई थी. ब्लॉकेज अचानक फूटने से मिट्टी, मलबा और बड़े बोल्डर के साथ पानी नीचे आ गया. उस समय बारिश नहीं हो रही थी, लेकिन रात में नाले से तेज गर्जना सुनाई दी थी. शुरुआती रिपोर्ट में 35 से ज्यादा घर बहने की खबर है. बताया जा रहा है कि सल्लेरी, पायुका, जगत, दोभान, घट्टेखोला में तबाही हुई. जगत में नदी किनारे बसे 5-7 घर बह गए. पुलिस के अनुसार 3 पुल बह गए हैं. न्याकचेत-सिरडीबास को जोड़ने वाला झोलुंगे पुल, मच्छाखोला-केरौजा पुल, और आरूघाट में सोती का स्टील मोटरेबल पुल. सल्लेरी में एक निर्माणाधीन हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी क्षतिग्रस्त हुआ है.