खास बातें
- शेयर बाजार में देश की 10 शीर्ष कंपनियों में से टीसीएस और एसबीआई का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह सबसे अधिक बढ़ा।
Mumbai: शेयर बाजार में देश की 10 शीर्ष कंपनियों में से टीसीएस और एसबीआई का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह सबसे अधिक बढ़ा। बीते सप्ताह टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 9,815.36 करोड़ रुपये बढ़कर 2,32,192.42 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 8,442.19 करोड़ रुपये बढ़कर 1,53,737.43 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 2,700.89 करोड़ रुपये घटकर 2,82,251.53 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि कोल इंडिया का बाजार पूंजीकरण 3,505.58 करोड़ रुपये घटकर 2,42,579.81 करोड़ रुपये पर आ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में ओएनजीसी ने अपने बाजार पूंजीकरण में 2,994.42 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की जो 2,36,387.91 करोड़ रुपये रहा। वहीं इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण भी 4,157 करोड़ रुपये बढ़कर 1,68,481.64 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, आईटीसी ने बाजार पूंजीकरण में 5,145.84 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की और कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,56,077.48 करोड़ रुपये रहा।