खास बातें
- विपणन निदेशक देबाशीष मित्रा ने ताया, वैश्विक स्तर पर जी क्लास की अब तक दो लाख वाहनों की बिक्री की जा चुकी है।
मुंबई: जर्मनी की कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारतीय बाजार में जी क्लास स्पोर्ट्स यूटिलिटी वीकिल जी-55 एएमजी को उतारा है जिसी मुंबई में एक्स शोरुम कीमत 1.10 करोड़ रुपये रखी गई है। कंपनी ने कहा है कि ग्राहक इस वाहन के लिए पहले ही 20 कारों की बुकिंग कर चुके हैं। मर्सिडीज बेंज के भारत के बिक्री और विपणन निदेशक देबाशीष मित्रा ने बताया, वैश्विक स्तर पर जी क्लास की अब तक दो लाख वाहनों की बिक्री की जा चुकी है।