यह ख़बर 14 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चांदी में तेज गिरावट, 54000 से नीचे पहुंची

खास बातें

  • एमसीएक्स पर चांदी 54000 रुपये से नीचे आ गई है। वहीं मुंबई और दिल्ली की मंडियो में भी इसकी कीमतों में गिरावट दिखी।
नई दिल्ली:

चांदी में तेज गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी 54000 रुपये से नीचे आ गई है। वहीं मुंबई और दिल्ली की मंडियो में भी इसकी कीमतों में गिरावट दिखी। जानकारों के मुताबिक विदेशी बाज़ार में आई गिरावट का असर घरेलू बाज़ारों पर भी पड़ रहा है। एशियाई बाज़ार में चांदी के दामों में आई गिरावट के चलते चांदी में सट्टा लगाने वाले अब बाजार में बिकवाली करते दिखे। ज़ाहिर है चांदी में निवेश घटने का असर भारतीय बाज़ार पर भी हो रहा है। भारतीय वायदा बाज़ार में चांदी एक बार फिर 54000 रुपये किलो के नीचे पहुंच गई है। ग़ौर करने की बात है कि कीमतें तब गिरी हैं जब शादियों का मौसम जारी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com