यह ख़बर 24 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

इस साल 40 नए हैंडसेट उतारेगी मैक्स मोबाइल

खास बातें

  • घरेलू मोबाइल हैंडसेट बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लक्ष्य के साथ मैक्स मोबाइल ने चालू वित्तवर्ष में 40 नए मॉडल उतारने की योजना बनाई है।
Mumbai:

घरेलू मोबाइल हैंडसेट बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लक्ष्य के साथ मैक्स मोबाइल ने चालू वित्तवर्ष में 40 नए मॉडल उतारने की योजना बनाई है। मैक्स ग्रुप के सीएमडी अजय अग्रवाल ने बताया, हमारी योजना मार्च, 2012 तक करीब 40 मॉडल लॉन्च करने की है। हम अगली तिमाही में स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल पेश करने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 5,000 से 8,000 रुपये के बीच होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अभी तक 15 मॉडल उतारे हैं, जिसमें नवीनतम फोन खामोश, जैज और टिनी सीरीज के हैं। इस समय मोबाइल हैंडसेट में मैक्स की हिस्सेदारी तीन प्रतिशत है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com