यह ख़बर 07 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मारूति के मानेसर कारखाने में हड़ताल जारी

खास बातें

  • देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया के मानेसर कारखाने में कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है।
नई दिल्ली:

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया के मानेसर कारखाने में कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। हड़ताल के कारण कारखाने में उत्पादन पूरी तरह ठप है। कंपनी प्रवक्ता ने कहा, स्थिति कल की ही जैसी है। मारूति सुजुकी ने कल अन्य कर्मचारियों को हड़ताल के उकसाने के आरोप में 11 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। कारखाने के करीब 2,000 कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर है। हड़ताल के कारण कंपनी को कल तक 1,800 इकाई के उत्पादन का नुकसान हुआ है। मूल्य के हिसाब से यह करीब 100 करोड़ रुपये है। मानेसर कारखाने में हर दिन दो पाली में लगभग 1,200 वाहन बनते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com