यह ख़बर 01 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सितंबर में मारुति सुजुकी वाहनों की बिक्री 12 प्रतिशत बढ़ी

खास बातें

  • देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की कुल बिक्री सितंबर में 11.7 प्रतिशत बढ़कर 1,04,964 कारों की रही, जबकि बीते साल सितंबर में कंपनी ने 93,988 कारें बेची थीं।
नई दिल्ली:

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की कुल बिक्री सितंबर में 11.7 प्रतिशत बढ़कर 1,04,964 कारों की रही, जबकि बीते साल सितंबर में कंपनी ने 93,988 कारें बेची थीं।

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन माह में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 1.8 प्रतिशत बढ़कर 90,399 इकाइयों की रही, जबकि बीते साल सितंबर में घरेलू बाजार में उसने 88,801 कारें बेची थीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सितंबर, 2013 में कंपनी का निर्यात करीब तिगुना होकर 14,565 इकाइयों पर पहुंच गया, जबकि बीते साल सितंबर में कंपनी ने 5,187 कारों का निर्यात किया था।