यह ख़बर 04 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मारुति का गुजरात कारखाना 2015 के मध्य में चालू होगा

खास बातें

  • मारुति सुजुकी का उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले का बेछराजी कारखाना संभवत: 2015 के मध्य तक चालू होगा। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी एस वाई सिद्दिकी ने यह जानकारी दी।
वडोदरा:

मारुति सुजुकी का उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले का बेछराजी कारखाना संभवत: 2015 के मध्य तक चालू होगा। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी एस वाई सिद्दिकी ने यह जानकारी दी।

सिद्दिकी यहां एफजीआई एक्सपो 2013 एग्रो और आटो सम्मेलन के सिलसिले में आए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि इस इकाई में सालाना ढाई लाख कारों का विनिर्माण होगा। वहीं कंपनी के गुड़गांव और मानेसर हरियाणा के कारखानों में सालाना 17.5 लाख कारों का विनिर्माण हो रहा है। इस कारखाने के शुरू होने से कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता 20 लाख कारों की हो जाएगी।