यह ख़बर 16 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मारुति में हड़ताल से 560 करोड़ का नुकसान

खास बातें

  • मारुति सुज़ुकी के मानेसर प्लांट में हड़ताल लगातार जारी है। इस हड़ताल से मारुति सुज़ुकी को अब तक 560 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
मानेसर:

मारुति सुज़ुकी के मानेसर प्लांट में हड़ताल लगातार जारी है। इस हड़ताल से मारुति सुज़ुकी को अब तक 560 करोड़ का नुकसान हो चुका है। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा ने कंपनी के आला अधिकारियों से हड़ताल के मसले पर मुलाक़ात की। हरियाणा सरकार ने पिछले हफ्ते इस हड़ताल पर रोक लगा दी थी। इस फैसले से  गुड़गांव−मानेसर में मौजूद मारुति−सुज़ुकी की 65 फैक्ट्रियों के कमर्चारी नाराज़ हो गए हैं और उन्होंने 17 जून को खाली पेट काम करने का फ़ैसला किया है। इसके अलावा ये कमर्चारी अपने हड़ताली कमर्चारियों के समर्थन में 20 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हड़ताल करेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com