खास बातें
- मारुति के कारखाने में हड़ताल 11वें दिन भी जारी है। कर्मचारियों और मैनेजमेंट के बीच बातचीत का अब तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
मानेसर: हरियाणा के मानेसर में मारुति के कारखाने में हड़ताल 11वें दिन भी जारी है। कर्मचारियों और मैनेजमेंट के बीच बातचीत का अब तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। हड़ताल को गैरकानूनी घोषित कर चुकी हरियाणा सरकार ने भी दोनों पक्षों को बिठाकर सुलह की कोशिश की लेकिन कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं दिख रहा। हड़ताल पर गए कमर्चारी एक नए यूनियन को मान्यता देने की मांग कर रहे हैं लेकिन मैनेजमेंट इसके लिए तैयार नहीं है। मैनेजमेंट का कहना है कि इसे छोड़कर वो सभी मसलों पर चर्चा के लिए तैयार है। दूसरी ओर हड़ताली कर्मचारी इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की बात कर रहे हैं। इस हड़ताल की वजह से मारुति कारखाने में नौ हज़ार से ज्यादा कारों के उत्पादन पर असर पड़ा है जिससे कंपनी को अब तक 450 करोड़ का नुक़सान हो चुका है।