खास बातें
- कार कंपनी मारुति सुजुकी के मानेसर संयंत्र में श्रमिकों की हड़ताल पर हरियाणा सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए वहां हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया।
चंडीगढ़: कार कंपनी मारुति सुजुकी के मानेसर संयंत्र में श्रमिकों की हड़ताल पर हरियाणा सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए वहां हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया। राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्री शिवचरण शर्मा ने एक बयान में कहा कि मारुति काखाने में हड़ताल जारी रखने पर रोक का आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रम कानून तहत यह मामला स्थानीय श्रम अदालत को भेज दिया है। मारुति के मानेसर कारखाने में करीब 2,000 कर्मचारी पिछले शनिवार से हड़ताल पर हैं। हड़ताल से कल तक 270 करोड़ रुपए मूल्य की 5,400 कारों के उत्पादन का नुकसान हो चुका था। मानेसर संयंत्र में दो पालियों में प्रतिदिन 1,200 इकाई का उत्पादन होता है। इस कारखाने में स्विफ्ट और ए स्टार तथा डिजायर और एसएक्स 4 माडल की कारों का विनिर्माण किया जाता है।