खास बातें
- देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के कर्मचारियों की हड़ताल आज पांचवें दिन भी जारी है।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के कर्मचारियों की हड़ताल आज पांचवें दिन भी जारी है। इससे कंपनी के मानेसर कारखाने में उत्पादन पूरी तरह रुक गया है। कंपनी प्रवक्ता ने कहा, हड़ताल जारी है। उत्पादन पूरी तरह ठप है। कारखाने के करीब 2,000 कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर हैं। इसके कारण कंपनी को कल तक 3,000 वाहनों के उत्पादन का नुकसान हुआ है जिसका मूल्य करीब 150 करोड़ रुपये है। कंपनी ने कहा था कि मानेसर कारखाने में अगर हड़ताल लंबी चली तो उसकी बिक्री प्रभावित होगी। इस कारखाने में रोजाना दो पाली में लगभग 1,200 कारें बनती हैं।