नई दिल्ली:
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बुधवार को 19-26 अक्टूबर को उत्पादित 1,492 कारों को वापस लेने की घोषणा की है। इनमें एर्टिगा, स्विफ्ट, डिजायर और ए-स्टार मॉडल शामिल हैं। कारों को खराब स्टीयरिंग कॉलम ठीक करने के लिए वापस लिए जाने की घोषणा की गई है।
कंपनी के मुताबिक 306 एर्टिगा, 592 स्विफ्ट, 581 डिजायर और 13 ए-स्टार कारों को वापस लिया जाएगा। यदि इन वाहनों में स्टीयरिंग कॉलम खराब पाए जाएंगे, तो उन्हें बदल दिया जाएगा।
कंपनी ने अपने बयान में कहा, "उपर्युक्त श्रेणी के वाहनों को ही वापस लिया जाएगा। यह किसी अन्य श्रेणी के वाहनों और निर्यातित वाहनों पर लागू नहीं होगा।"